महाकुंभ मेला क्षेत्र में सैनिक सम्मेलन का सफल आयोजन

प्रयागराज।
गुरुवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 10-11 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता हेतु तैनात 41 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के कैम्प परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह (IPS). महानिदेशक के०रि०पु०बल के नेतृत्व में किया गया। दिव्य भव्य महाकुंभ का आयोजन दिनांक 13/01/2025 से 26/02/2025 तक प्रयागराज (उ०प्र०) मे किया गया था। जिसमे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता हेतु सीआरपीएफ एवं द्रुत कार्य बल की बटालियनों की तैनाती की गई थी। जिसमे जवानों ने तत्परता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उक्त आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराया। जिसके लिए डीजी महोदय ने उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों को धन्यावाद दिया और कहा कि आप लोगो ने देश व सी०आर०पी०एफ का नाम रोशन किया है। क्यूंकि इस पूरे भीड़ में विदेशों से भी श्रद्धालु आये हुए थे जो हमारे व्यवस्था के प्रत्ति, फोर्स के प्रति, व पुलिस के प्रति जो भाव लेकर गये है, वह निश्चित तौर पर वहां जाकर बतायेगें कि भारतवर्ष की पुलिस इतना अच्छा व्यवस्था करती है। इसके लिए सभी लोग विशेष तौर पर मेरी तरफ से और बल मुख्यालय के तरफ से धन्यावाद के पात्र है। जवानों द्वारा दिव्य भव्य महाकुंभ मेला 2025 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने और अपनी डयूटी का निष्पादन उत्कृष्ट तरीके से करने के लिए व उनके मनोबल को ऊचाँ बनाये रखने हेतु डीजी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों को डीजी डिक्स एवं प्रशस्ति पत्र पदान किए गए।
उक्त अवसर पर नरेन्द्र कुमार सिंह (IPS) सेन्ट्रल सेक्टर लखनऊ, अमित कुमार (IPS), विजोय घोष, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज-3, सुनीत कुमार राय, पुलिस उपमहानिरीक्षक (रेंज प्रयागराज), धीरज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक (ग्रुप केन्द्र प्रयागराज) एस.के. सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक,  मनोज कुमार गौतम कमाण्डेट-101 आर०ए०एफ, उदय प्रताप सिंह, कमाण्डेट, ग्रुप केन्द्र प्रयागराज, वी०पी० सिंह कमाण्डेट, करूणा राय कमाण्डेट,  मनीष यादव कमाण्डेट-41 बटा०, योगेश पुरोहित कमाण्डेट-224 बटा०, एम. के. सिंह, कमाण्डेट, जी.के. वर्मा कमाण्डेट, जीतेन्द्र कुमार ओझा कमाण्डेट-91 बटा०, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment