सोरांव।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसानों की कई गम्भीर समस्या समाधान को लेकर तहसील परिसर तहसील सोरांव में मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में 5 मार्च से चल रहे धरना प्रदर्शन को 6 मार्च को समाप्त कर दिया गया पुलिस उपयुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देश पर किसानों की सभी बात मान ली गई और चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। किसान पंचायत में उप जिला अधिकारी तहसील सोरांव हीरालाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव जंग बहादुर यादव ने मंडल अध्यक्ष प्रयागराज बबलू दुबे के साथ बैठकर किसानों की गंभीर समस्या को सुना और उसका निस्तारण कराया। इस अवसर पर शनि शुक्ला जिला अध्यक्ष प्रयागराज, डॉ रामराज पटेल मंडल सलाहकार, युवा जिला अध्यक्ष कमलेश राव, पूनम दुबे महिला मंडल प्रभारी, रामादेवी महिला जिला अध्यक्ष, अजय कुमार पटेल मंडल संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमार मंडल सचिव, मंडल महासचिव जगदीश तिवारी, भारत लाल पटेल गंगा पार अध्यक्ष, विजय कुमार पटेल युवा अध्यक्ष गंगा पार, हरिश्चंद्र तहसील अध्यक्ष युवा, लालचंद शुक्ला तहसील अध्यक्ष, शिव मिलन गौतम जिला उपाध्यक्ष, मुन्ना सिंह जिला महामंत्री, शिव बाबू पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, बच्चा पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, राजकुमार यादव युवा उपाध्यक्ष, सोना सिंह युवा उपाध्यक्ष गंगा पार, महताब खान प्रदेश सचिव,संतोष तिवारी जिला अध्यक्ष जौनपुर, कमलाकांत शुक्ला जिला महासचिव प्रतापगढ़, राजकुमारी पटेल महिला जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़, नरेन्द्र पटेल तहसील संगठन मंत्री सोरांव, नरेंद्र यादव उर्फ कुइयां ब्लॉक अध्यक्ष कौड़िहार राम प्रताप यादव, जीतलाल यादव आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना प्रदर्शन समाप्त, किसानों की मानी गई बात
