बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) के तहत की जाएगी। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग द्वारा इस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है।
शैक्षणिक योग्यता
बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाण-पत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यताएं भी इस पद के लिए लागू होंगी।
उम्र सीमा और छूट का प्रावधान
उम्मीदवारों की उम्र की गणना मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी।
-
- सामान्य वर्ग (गैर-आरक्षित) के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।
- पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) को 2 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 27 वर्ष होगी।
- पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) को 3 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 28 वर्ष होगी।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग (पुरुष एवं महिला) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी।
- सभी आरक्षित वर्ग के गृहरक्षकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्षों की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
श्रेणीवार पदों का विवरण
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 19,838 पदों को भरा जाएगा। इसमें 7,935 पद अनारक्षित के लिए उपलब्ध हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,983, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,174, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 3,571, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,381 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा, महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत 6,717 पद और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए 397 पद आरक्षित किए गए हैं।